|
Wednesday, 29 September 2010 16:05 |
|
कोरबा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला अंधत्व नियंत्रण समिति कोरबा के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्र्ण कार्यक्रम के तहत बालको चिकित्सालय में बालको प्रबंधन, महिला मंडल बालको तथा जिला अंधत्व नियंत्रण समिति कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में ५ से १४ अक्टूबर तक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मोतियाबिंद से पीडित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन किया जाएगा। इस शिविर में दवाईयां, ऑपरेशन, मरीज तथा उनके एक सहयोगी को निःशुल्क व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। कलेक्टर श्री आरपीएस त्यागी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.आर.कुंभकार द्वारा पीडितों से उक्त शिविर के दौरान अधिक से अधिक संख्या में आकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने की अपील दी गई है।
|